[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़कों पर जमा पानी व्यापारियों के लिए बना मुसीबत:सुभाष चौक पर धरने पर बैठे, आक्रोशित लोगों ने नहीं सुनी आयुक्त की बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़कों पर जमा पानी व्यापारियों के लिए बना मुसीबत:सुभाष चौक पर धरने पर बैठे, आक्रोशित लोगों ने नहीं सुनी आयुक्त की बात

सड़कों पर जमा पानी व्यापारियों के लिए बना मुसीबत:सुभाष चौक पर धरने पर बैठे, आक्रोशित लोगों ने नहीं सुनी आयुक्त की बात

चूरू : चूरू शहर में बरसात के बाद सड़कों पर एकत्रित पानी व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। सुभाष चौक में एकत्रित पानी की निकासी नहीं होने पर बुधवार दोपहर दुकानदार धरने पर बैठ गए। जिन्होंने नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सड़क के तीन ओर रस्सियां बांधकर बीच रास्ते में वार्ड के लोग और दुकानदार बैठ गए।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में यहां के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। सड़क पर दो-दो फीट पानी आने से बाजार बंद हो जाता है। बारिश का पानी दुकानों और वार्ड के लोगों के घरों में घुस जाता है। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुभाष चौक पर धरने पर बैठे जावेद ने बताया कि मानसून से पहले यह हालात हैं तो मानसून में क्या हालात होंगे। अब तो हर बार की यहीं स्थिति बन गई है। उन्होंने बताया कि सुभाष चौक और बाग्ला स्कूल के सामने बरसाती पानी एकत्रित होने के बाद सप्ताह तक एकत्रित रहता है। सड़क पर पानी होने के कारण ग्राहक इस ओर आते भी नहीं हैं। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं बाग्ला स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट और टीचर को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण घर में घुस जाता है। जिससे वार्डवासियों काफी परेशान हैं। इसको लेकर वार्ड के लोग और व्यापारियों ने जनप्रतिनिधि से लेकर नगर परिषद तक के अधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने सड़क पर एकत्रित पानी में बैठकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा मौके पर पर पहुंचीं। आयुक्त ने धरने पर बैठे लोगों से समझाइश की, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी। आयुक्त अभिलाषा ने बताया कि जौहरी सागर एरिया में 110 एचपी की मोटर चालू कर दी गई है। एक एक्स्ट्रा 90 एचपी की मोटर मंगवाकर लगाई है। मानसून के दौरान 24 घंटे स्टाफ को अलर्ट किया है। 24 घंटे पंपिंग स्टेशन पर मोटर चलेगी। जिन इलाकों में बरसाती पानी भरा हुआ है। वह देर शाम तक एक दम साफ करवा देंगे। नगर परिषद की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker