[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में ग्रामीण बैंक ने लगाया सतर्कता जागरूकता शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में ग्रामीण बैंक ने लगाया सतर्कता जागरूकता शिविर

बसई में ग्रामीण बैंक ने लगाया सतर्कता जागरूकता शिविर

बसई : राजस्थान ग्रामीण बैंक की बसई शाखा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वित्तीय साक्षरता एवं स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालय झुंझुनूं-द्वितीय की ओर से किया गया।

शिविर में क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार पारीक, सहायक प्रबंधक रणजीत सिंह शेखावत, शाखा प्रबंधक रामकिशन यादव और वित्तीय साक्षरता समन्वयक मनोज कुमार सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी।

प्रतिभागियों को बताया गया कि अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें और न ही किराये पर दें। ऐसा करने से कानूनी और आर्थिक परेशानी हो सकती है। साथ ही, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

शिविर में स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर पात्र समूहों को ऋण भी वितरित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करना और स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker