खेतड़ी में डॉक्टर्स डे पर किया वृक्षारोपण
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर किया गया पौधा रोपण

खेतडी : बीसीएमओ कार्यालय खेतडी मे आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने बताया की मानव जीवन में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत खास है। उन्हें भगवान से कम नहीं समझा जाता है। क्योंकि भगवान की तरह डॉक्टर भी एक व्यक्ति को नया जीवन देने में भूमिका निभाते हैं। इसलिए डॉक्टर को सम्मान देने के रूप में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यादव ने इस अवशर पर पेडो के महत्वष पर भी प्रकाश डाला और सभी को अपने जिवन काल मे कम से कम सात पेड लगाने का आव्वाशहन किया। इस अवशर पर डॉ महेन्द्र सैनी ने बताया की जब भी हम शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करते हैं, तो व्यक्ति के मन में सबसे पहला विचार डॉक्टर के पास जाने का आता है। छोटी-छोटी से समस्या हो या गंभीर बीमारी, डॉक्टर ही एक ऐसा व्यक्ति है जिसके पास मानव शरीर की सभी परेशानियों का उपचार है। डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। क्योंकि वही, आपातकालीन स्थितियों में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बाहर निकालने का काम करते हैं। रोज न जाने कितने लोगों को डॉक्टर की वजह से जीवनदान मिलता है। डॉक्टर लोगों को नया जीवन देते हैं, इसलिए समाज में उन्हें महानायक कहा जाता है। हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की बहुत अहम भूमिका है। मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस दौरान बलबीर भालोठिया, वीरेंदर नेहरा, रजत शर्मा, अमृतलाल, रुबीना बानु, जय कुमार, मुकेश शर्मा, सुमन, कविता, ऋतू पालीवाल, मनोज कुमार, अजित सिंह, मुकेश सैनी, मिथुन, सतीश,सुभाष, अरविन्द, मंजीत सिंह, जीतेन्द्र, सलमान, धन्वंती आदि मजूद रहे।