[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का जश्न और पिकनिक का शौक… लोनावला में 10 रिश्तेदारों के सामने नदी में बह गया एक परिवार, Video


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

शादी का जश्न और पिकनिक का शौक… लोनावला में 10 रिश्तेदारों के सामने नदी में बह गया एक परिवार, Video

महाराष्ट्र के लोनावला में भूशी बांध के पास पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के कई लोग अचानक आई बाढ़ में बह गए. इसमें से तीन लोगों का शव बरामद हो चुका है जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं जिन्हें ढूंढने का काम जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक एक ही परिवार के 16 लोगों का ग्रुप बांध के पास घूमने आया था. भूशी बांध के पास झरने में मस्ती करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आ गया जिसमें ये लोग बह गए.

महाराष्ट्र : मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे।

इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में लोगों का पूरा समूह बह गया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग झरने में बह गए। पुलिस के अनुसार, पुणे के हडपसर क्षेत्र के सैय्यद नगर के रहने वाले एक ही परिवार के 16-17 लोग पिकनिक मनाने लोनावाला पहुंचे थे. एक निजी बस किराए पर लेकर यह परिवार झरने के किनारे पहुंचा था।

लोनावला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुहास जगताप ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक आई बाढ़ में परिवार के करीब 10 लोग बह गए. जबकि उनमें से कुछ जान बचाने में सफल रहे, एक लड़की को वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

हादसे के दिन लोनवला पहुंचे थे 50 हजार पर्यटक

एक पुलिस अधिकारी ने अनुमान के आधार पर बताया कि रविवार को 50,000 से अधिक लोग लोनावला आए थे, ‘यह एक दुखद घटना है, कई चेतावनियों के बावजूद, लोग भुशी बांध के ऊपर पहाड़ी इलाके में खतरनाक क्षेत्रों में चले जाते हैं. चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करते हुए, कई लोग मौज-मस्ती करने के लिए भुशी बांध क्षेत्र में झरने के नीचे चले गए थे.’

पर्यटक चेतावनी को करते हैं नजरंदाजः पुलिस

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने लोगों से आग्रह किया कि है कि वे लोनावला, खंडाला और पावना बांध क्षेत्र में अपरिचित इलाकों में जाकर अपनी जान जोखिम में न डालें. देशमुख ने कहा, “भुशी बांध के पास जहां यह घटना हुई है वो और उसके आसपास का क्षेत्र भारतीय रेलवे और वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है. ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय विकसित करने के लिए सभी हितधारकों के साथ एक बैठक की जाएगी.’

पावना बांध से 2024 में बरामद हो चुके हैं 27 शव

लोनावला ग्रामीण पुलिस के अनुसार इससे पहले भी जनवरी 2024 में पावना बांध में चार लोग डूब गए थे. बचाव संगठन वन्यजीव रक्षक मावल के अनुसार इस साल मार्च और मई के बीच मावल तहसील में अलग-अलग जल निकायों से 27 शव बरामद किए जा चुके हैं.

एक ही परिवार के सभी मृतक

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिस्ता लियाकत अंसारी (36), अमिमा आदिल अंसारी (13) और उमेरा आदिल अंसारी (8) के रूप में की है. साथ ही तेज बहाव में लापता हुए कुछ लोगों के शव जलाशय के एक किनारे से बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि अदनान सभाहत अंसारी (4) और मारिया अकील अंसारी (9) अभी भी लापता हैं.

बचाव दल और नौसेना के गोताखोरों ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देर शाम तक खोजी अभियान चलाया जिसके बाद सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसारी परिवार के सदस्य भुशी बांध के पास झरना देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह अचानक बढ़ गया और वे बह गए.

शादी कार्यक्रम में आए थे रिश्तेदार

जिस परिवार के साथ यह हादसा हुआ है उसके एक परिजन ने कहा कि कुछ रिश्तेदार शादी के लिए मुंबई से आए थे. उन्होंने बताया कि रविवार को 16 लोगों ने पिकनिक के लिए लोनावाला जाने के लिए एक बस किराए पर ली थी.

बता दें कि जैसे ही मानसून का मौसम शुरू होता है, हजारों पर्यटक भुशी और पावना बांध क्षेत्रों में घूमने आते हैं. इस दौरान पर्यटक अज्ञात क्षेत्रों में चले जाते हैं और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों की भी उपेक्षा करते हैं.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet