[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करंट से झुलसने से युवक की मौत:हाई वोल्टेज लाइन के पोल से हाथ टच होने पर हादसा, रेस्टोरेंट का करता था संचालन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

करंट से झुलसने से युवक की मौत:हाई वोल्टेज लाइन के पोल से हाथ टच होने पर हादसा, रेस्टोरेंट का करता था संचालन

करंट से झुलसने से युवक की मौत:हाई वोल्टेज लाइन के पोल से हाथ टच होने पर हादसा, रेस्टोरेंट का करता था संचालन

चूरू : चूरू में बिजली के हाई वोल्टेज लाइन के पोल से हाथ टच होने से करंट से झुलसने से युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन घायल को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिसाउ थाने के एएसआई रामपत यादव ने बताया कि नीमा की ढाणी रामगढ़ निवासी दीपक कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई दिनेश कुमार सैनी (25) बिसाउ में फ्रेंड्स चॉइस के नाम से रेस्टोरेंट का संचालन करता था। शनिवार दोपहर बिसाउ गया हुआ था। तभी रेस्टोरेंट के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली लाइन के बिजली पोल से उसका हाथ टच हो गया। जिससे दिनेश को करंट का झटका लगा। जिसको मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से बिसाउ के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बिसाउ पुलिस इमरजेंसी वार्ड पहुंची। जहां से शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77