[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झेरली स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झेरली स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर किया पौधारोपण

झेरली स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले के पिलानी ब्लॉक के अंतर्गत झेरली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर पौधारोपण किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे पौधारोपण अभियान से झेरली स्कूल में पढने वाले बच्चे, उनके अभिभावक और स्टाफ को जोड़ा गया है। इस मौके पर स्कूल में जामुन का पौधा लगाया गया। वहीं सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को एक-एक पौधा लगाकर उसकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने बताया कि हम अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसका ख्याल रखते हुए यदि पेड़ बनाते है। तो यह आने वाली पीढी को सबसे बड़ा उपहार होगा। इस मौके पर आने वाले दिनों में पूरे गांव में पौधारोपण अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल सुमन लाम्बा, सुमन जांगिड़, वरिष्ठ अध्यापिका इंदिरा, विजयश्री, शकुंतला, अध्यापिका पूनम कस्वां, ललित कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुनिता व कंप्यूटर अनुदेशक नेहल चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77