[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘खेत में जला रहे थे बेटी का शव,चिता छोड़ भागे’:दौसा में दहेज हत्या का केस दर्ज; मां बोली- जहर देकर मर्डर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

‘खेत में जला रहे थे बेटी का शव,चिता छोड़ भागे’:दौसा में दहेज हत्या का केस दर्ज; मां बोली- जहर देकर मर्डर किया

'खेत में जला रहे थे बेटी का शव,चिता छोड़ भागे':दौसा में दहेज हत्या का केस दर्ज; मां बोली- जहर देकर मर्डर किया

दौसा : दौसा में 21 साल की महिला की मौत को लेकर पीहर पक्ष ने जहर देकर मारने और बिना बताए शव जलाने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार शाम 5 बजे जिले के लालसोट थाना इलाके के गांव डिगो का है। पीहर पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो खेत में शव जल रहा था। पीहर पक्ष को देख ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

डीएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया- पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव लगभग पूरा जल चुका था। मृतका के पीहर पक्ष के लोग मौजूद थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मर्डर करने और जलाने के बाद सूचना देने का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष के 5 लोगों (पति, सास-ससुर, ननद, चाचा ससुर) के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

सुनीता की शादी 2019 में राजेश से हुई थी।
सुनीता की शादी 2019 में राजेश से हुई थी।

रिपोर्ट में मां ने बताया- अक्सर मारपीट करते थे

मृतका सुनीता देवी (21) की मां लाली देवी (47) ने लालसोट थाने में गुरुवार शाम हत्या का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया- सुनीता की शादी डिगो गांव के राजेश मीणा से 2019 में की थी। उसे 2 साल और 4 महीने की दो बेटियां हैं। शादी के बाद से ही बेटी को पति राजेश, ससुर फैलीराम, सास ग्यारसी देवी, चाचा ससुर हंसराज, ननद सुनीता दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट करते थे। सुनीता पीहर (शाहपुरा गांव, लालसोट) आ जाती तो मनाकर ले जाते थे।

सुनीता प्रेग्नेंट हुई तो साल भर बेटी को पीहर रखा। बेटियां होने के बाद उसे दहेज के लिए ज्यादा परेशान करने लगे। गुरुवार शाम 5 बजे सुनीता के चाचा ससुर हंसराज ने मेरे भाई अशोक को फोन कर कहा कि तुम्हारी भांजी की मौत हो गई है। भाई ने मेरे देवर मुकेश को जानकारी दी। इसके बाद मैं, बेटा गणेश और देवर मुकेश शाम 5.30 बजे डिगो गांव पहुंचे। जहां एक खेत में ससुराल वाले शव को जला रहे थे। हमें देखकर वे शव जलता छोड़ फरार हो गए।

डीएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया- सुनीता के परिवार के लोगों ने गुरुवार शाम 5.45 बजे डिगो गांव से ही लालसोट SHO हवा सिंह यादव को घटना की सूचना दी। पुलिस शाम 6 बजे मौके पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह डीएसपी उदयसिंह मीणा के साथ एफएसएल की टीम गांव पहुंची और सबूत जुटाए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गुरुवार शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गुरुवार शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

भाई का आरोप- जहर देकर मारा

सुनीता के भाई गणेश ने बताया- 3 दिन पहले सुनीता का फोन आया था। तब उसने बताया कि ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। उसे कहते थे कि तेरे बाप के पास से क्या लाई थी, जा और रुपए लेकर आ। गुरुवार शाम को इन लोगों ने मेरी बहन को पहले पीटा फिर जहर देकर मार डाला।

हत्या के बाद शव को आनन-फानन में घर से 500 मीटर दूर खेत में ले गए। थोड़ी सी लकड़ियां डालकर उसके ऊपर तेल डालकर शव जला दिया। आरोपी खेती-बाड़ी करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet