[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान (भरतपुर) : होठ-आंखों को फेवीक्विक से चिपकाया, फिर भतीजे ने चाची के साथ की छेड़छाड़, चिल्ला भी नहीं पाई, अब यह खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

राजस्थान (भरतपुर) : होठ-आंखों को फेवीक्विक से चिपकाया, फिर भतीजे ने चाची के साथ की छेड़छाड़, चिल्ला भी नहीं पाई, अब यह खतरा

पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौक से फेवीक्विक और पेचकस बरामद कर ली गई है। आरोपी युवक अभी तक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

राजस्थान (भरतपुर) : राजस्थान के भरतपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची के होठ और आंखें फेवीक्विक से चिपका दीं, और फिर छेड़छाड़ करने लगा। होठ चिपके होने के कारण महिला चिल्ला भी नहीं सकी। जैसे-जैसे महिला ने अपनी एक आंख और होठ को खोला और फिर जोर से चिल्लाई, जिससे उसके परिवार के अन्य लोग आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मामला जिले के बयाना कोतवाली इलाके का है। 17 नवंबर की रात 32 साल की पीड़ित महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने सोते समय महिला के होठ और आंखों पर फेवीक्विक लगा दी। जिससे उसके होठ और दोनों आंखें चिपक गईं। इसके बाद आरोपी युवक महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लगा।

छेड़छड़ा का अहसास होने पर महिला जागी, उसने आंखें खोलने और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन होठ चिपके होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। आरोपी युवक ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को धक्का देकर, आंख और होठ खोलने की कोशिश की। जिसमें वह कामयाब हई और फिर जोर-जोर चिल्लाने लगी।

उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।  इस दौरान उसका फेविक्विक और पेचकस वहीं गिर गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अपने साथ के साथ बाइक से आया था। दोस्त घर के बाहर उसका इंतजार कर रहा था। जिसके साथ वह बाइक से फरार हो गया।

महिला को भरतपुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी एक आंख अब भी चिपकी हुई है। डॉक्टरों को आशंका है कि कहीं उसकी आंख की रोशनी न चली जाए। नेत्र रोग विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे हैं।

पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौक से फेवीक्विक और पेचकस बरामद कर ली गई है। आरोपी युवक अभी तक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। वह रिश्ते में महिला का भतीजा लगता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22