[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय विद्यालय ढाकामाण्डी में प्रतिभावान छात्रों के सम्मान में निकाला विजय जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजकीय विद्यालय ढाकामाण्डी में प्रतिभावान छात्रों के सम्मान में निकाला विजय जुलूस

राजकीय विद्यालय ढाकामाण्डी में प्रतिभावान छात्रों के सम्मान में निकाला विजय जुलूस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : योगेश कुमार

बुहाना : सत्र 2023-24 में बोर्ड परीक्षाओं 10वीं और 12वीं कला वर्ग के परिणाम में राउमावि ढाकामाण्डी की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि 12वीं कला वर्ग में दीपिका पुत्री महेंद्र सिंह ने 97.20% तथा तनवी पुत्री पंकज शर्मा ने 74.00%, 10वीं में पायल पुत्री राजवीर सिंह ने 81.00% तथा कविता पुत्री पवन कुमार ने 79.33% अंक प्राप्त किये। गत सत्र में कक्षा-8 में मुस्कान पुत्री सोमवीर सैन ने 94.00% अंक प्राप्त किए थे, फलस्वरुप इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए ढाकामाण्डी विद्यालय को जिले में 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एकमात्र राजकीय विद्यालय के रूप में चयनित होने एवं राष्ट्रीय बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ और मुस्कान को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के रूप में 40000 की राशि नकद प्राप्त हुई।

इस उत्कृष्ट सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नरेश सिंह तंवर ने बताया कि प्रतिभावान छात्राओं को तिलक लगाकर, फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पोस्टर-बैनर के साथ डीजे की धुन पर समस्त स्टॉफ, अभिभावकगण एवं छात्र नाचते-गाते, ग़ुलाल खेलते हुए विद्यालय प्रांगण से निकलकर ढाकामाण्डी एवं बासड़ी गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस विद्यालय में पहुंचे।

इस अवसर पर राजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मा देवी, सतीश कुमार, संजय बेनीवाल, राजबाला, विमला कुमारी, सविता देवी, कविता चौधरी, सुरेश कुमारी सहित समस्त स्टाफ व महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, बलवंत सिंह, पंकज शर्मा, पवन कुमार, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सुदेश देवी, सत्यवीर सिंह, सोमवीर सैन सहित अनेक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet