[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : दो बेटियां हुईं तो ताना मारते थे ससुरालवाले, सुसाइड किया:पंखे से लटकी विवाहिता; पीहर पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : दो बेटियां हुईं तो ताना मारते थे ससुरालवाले, सुसाइड किया:पंखे से लटकी विवाहिता; पीहर पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का मामला

दो बेटियां हुईं तो ताना मारते थे ससुरालवाले, सुसाइड किया:पंखे से लटकी विवाहिता; पीहर पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का मामला

झुंझुनूं : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए पंखे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की देर रात ससुराल में मौत हो गई थी। मृतका अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली थी।

बताया गया है पहली बेटी पैदा होने ससुराल के लोग परेशान करने लगे थे। मामला झुंझुनूं जिले के मुकुन्दगढ थाना इलाके का है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल में रखवाया है।

विवाहिता की देर रात ससुराल में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर पीहर पक्ष को जानकारी दी गई। उसके बाद पीहर के पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले मृतक की बॉडी के साथ छेडछाड कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो जिसे कमरे में बॉडी रखी हुई थी, वहां जाने नहीं दिया गया।

इस संबंध में मृतक के छोटे भाई महेश कुमार की ओर से सुसराल पक्ष के खिलाफ मुकुन्दगढ़ थाना में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें मृतका के पति नरेन्द्र, ससुर करणीराम ननद पुष्पा व सुनील कुमार सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए पंखे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि 19 फरवरी 2017 को पूनम को पहली लड़की हुई थी। पहली लड़की होने से ससुराल के लोग नाराज थे। कुछ दिनों के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसकी वजह पूनम पीहर आ गई थी। उसके बाद समझौता होने के बाद पूनम वापस ससुराल चली गई। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ससुराल के लोग वापस दहेज के लिये परेशान करने लगे। इसके बाद वह वापस पीहर आ गई।

उसके बाद फिर से समझौता होने के बाद पूनम ससुराल चली गई। वहां पूनम एक ओर बेटी को जन्म दिया। दो बेटी होने से पूनम के ससुराल वाले उसे ताना देने लगे और दहेज के लिए वापस से परेशान करने लगे। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह अपनी बहन से तीन दिन से बात करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बहन ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी। लेकिन उसके पति ने फोन काट दिया।

पूनम के दो बेटियां

बृजलालपुरा निवासी पूनम की पाबाना हाल मुकुन्दगढ निवासी नरेंद्र के साथ 16 मई 2016 को शादी हुई थी। मृतक के 5 साल व 3 महीने की बेटी है। पति नरेन्द्र खेती का काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62