[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली-पानी की कटौती को लेकर माकपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव:सांसद अमराराम बोले- लोग परेशान और सीएम केवल फोटो खिंचवाने में लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजली-पानी की कटौती को लेकर माकपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव:सांसद अमराराम बोले- लोग परेशान और सीएम केवल फोटो खिंचवाने में लगे

बिजली-पानी की कटौती को लेकर माकपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव:सांसद अमराराम बोले- लोग परेशान और सीएम केवल फोटो खिंचवाने में लगे

सीकर : गर्मी में बिजली कटौती और पानी की किल्लत को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 20 जून को सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। सांसद अमराराम ने आज प्रेसवार्ता करके इसकी जानकारी दी।

सांसद ने कहा कि प्रदेश में गर्मी तो रिकॉर्ड तोड़ ही रही है। इसके साथ ही सरकार बिजली कटौती और पानी की कमी के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। यहां के मुख्यमंत्री केवल बिजली की ग्रिड और पानी की होद के पास खड़े होकर केवल फोटो खिंचवाने में लगे हुए हैं।

पैसे देकर बिजली का उपभोग करने पर भी परेशानी

कलेक्टर बिजली- पानी को लेकर हर 7 दिन में मीटिंग करते हैं। इसके बाद सरकार को रिपोर्ट भेज देते हैं कि बिजली और पानी की व्यवस्था जिले में एकदम ठीक है। जनता पैसे देकर बिजली का उपभोग करती है लेकिन इसके बाद भी उन्हें तेज गर्मी में बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

राजस्थान सौर ऊर्जा के उत्पादन के मामले में पहले नंबर पर है लेकिन यहां बिजली सप्लाई करने की बजाय दूसरे राज्यों को दी जा रही है। इसको लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सीकर से इस आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत 20 जून को पहले सीकर में कलेक्ट्रेट का घेराव होगा और 21 जून को नीमकाथाना में करेगी।

AC के दफ्तर में बैठकर केवल तनख्वाह लेते अधिकारी

सरकार के नुमाइंदे अधिकारी केवल AC के दफ्तर में बैठकर तनख्वाह लेते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला ले रही है। प्रदेश में पिछले एक साल से 8 हजार एग्रीकल्चर कनेक्शन पेंडिंग पड़े हैं। किसानों ने उनकी डिमांड राशि भी जमा करवा दी।

अमराराम ने कहा कि सरकार ने हर घर जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइप तक पहुंचा दी लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा। उस पाइपलाइन को डालने के लिए सड़कों को भी खोद डाला। कुंभाराम लिफ्ट योजना में पैसा नहीं दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62