[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लुटेरी दुल्हन और एक साथी गिरफ्तार:शादी के 20 दिन बाद लाखों के जेवर लेकर हुई थी फरार, पहले भी कर चुकी कई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लुटेरी दुल्हन और एक साथी गिरफ्तार:शादी के 20 दिन बाद लाखों के जेवर लेकर हुई थी फरार, पहले भी कर चुकी कई वारदात

लुटेरी दुल्हन और एक साथी गिरफ्तार:शादी के 20 दिन बाद लाखों के जेवर लेकर हुई थी फरार, पहले भी कर चुकी कई वारदात

रतनगढ़ : चुरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने शादी के 20 दिन बाद फरार हुई लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन शादी के 20 दिन बाद ही लाखों की चपत लगाकर फरार हो गई थी। लुटेरी दुल्हन इससे पहले भी इस तरह की तीन घटनाएं अंजाम दे चुकी है। इसके अलावा दो लूट की घटनाएं भी घटित कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन की यह छठी शादी है।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया- रतनगढ़ तहसील के गांव ठठावता निवासी भादरसिंह ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया- 8 अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर निवासी वीरपाल उर्फ अंजू (32) के साथ उसकी शादी हुई थी। यह शादी राजगढ़ के गांव रावतसर कुंजला निवासी महेंद्रसिंह जाट ने करवाई थी। महेंद्रसिंह के कहने पर वह और उसका बहनोई श्यामसिंह लूणकरणसर के गांव राजपुरिया निवासी प्रेमसिंह के घर पर गए थे। जहां पर प्रेमसिंह ने कहा- उसके साले की बेटी है, जो शादी योग्य है। उसका पालन पोषण उसके द्वारा ही किया जा रहा है। जब लड़की को देखा, तो उसके साथ एक और लड़की थी, जिसका परिचय इन लोगों द्वारा मनु भाटी के रूप में करवाया और बताया कि यह वीरपाल उर्फ अंजू की दोस्त है। इस दौरान सब कुछ फाइनल हो गया।

शादी के लिए इन लोगों ने ढाई लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद कोर्ट में शादी संपन्न हुई। शादी के बाद दुल्हन की सास ने उसे विभिन्न प्रकार के सोने व चांदी के आभूषण दिए और गांव ठठावत ले आए। शादी के 20 दिन बाद मनु भाटी और अन्य लोग आए और रात्रि में वीरपाल को भगाकर ले गए। जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपए के आभूषण और नकदी रुपए भी लेकर चली गई। अगले दिन भादरसिंह ने सुबह उठकर देखा, तो वीरपाल नहीं मिली। जिसके बाद रतनगढ़ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन वीरपाल उर्फ अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी प्रेमसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि वीरपाल उर्फ अंजू व प्रेमसिंह को पहले थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लुटेरी दुल्हन की यह छठी शादी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet