[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव 30 जून को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव 30 जून को

नगर निकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव 30 जून को

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार जिले के नगर निकायों में 31 दिसंबर, 2023 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव 30 जून, 2024 को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने बताया कि जिले के चूरू नगरपरिषद के वार्ड संख्या 11, राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के सदस्यों के चुनाव के लिए 30 जून को मतदान होगा। कार्यक्रम जारी के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं।

यह रहेगा उप चुनाव कार्यक्रम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि नगरनिकायों में उप चुनाव हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए शुक्रवार, 14 जून, 2024 को लोकसूचना जारी की जाएगी। मंगलवार, 18 जून, 2024 को सवेरे 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। बुधवार, 19 जून, 2024 को सवेरे 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। शुक्रवार, 21 जून, 2024 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। शनिवार, 22 जून, 2024 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। रविवार, 30 जून, 2024 को सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सोमवार, 01 जुलाई, 2024 को सवेरे 9 बजे से मतगणना की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22