[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर नहीं मिली तो अनशन करेंगे दोहरे शतक की ओर आन्दोलन 163 वें दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर नहीं मिली तो अनशन करेंगे दोहरे शतक की ओर आन्दोलन 163 वें दिन

नहर नहीं मिली तो अनशन करेंगे दोहरे शतक की ओर आन्दोलन 163 वें दिन

चिडावा : चिडावा-सिघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले किसान प्रभुराम सैनी की अध्यक्षता में आज 163 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर सरीक हुए चिडावा नगरपालिका वार्ड नं 3 मोहनका की ढाणी से पार्षद लोकेश सैनी ने कहा कि नहर मांग हमारी वाजिब होते हुए भी सरकार इसपर ध्यान नही देरही है अतः बुरे दिन शेखावाटी क्षेत्र के तो हैं ही साथ में सरकार के भी लग गऐ हैं। लेकिन क्षेत्र के लोगों का बिना पानी जीवन दुर्लभ हो गया है। ऐसे मे जमीन से एक बूंद भी पानी की आश लगाना बेमानी है।अब तो नहर आने पर ही जीवन आसान हो सकता है। परतू सरकार छ महीने से गाँव गाँव में चल रहे आदोंलन का संज्ञान नहीं लेना सरकार, जीम्मेदार नेताओं व जल विभागों के मन में खोट नजर आना साफ झलकता है हम शेखावाटी के लोग सरकार के झांसे पर झांसे से परेशान हो गऐ हैं और अब हम बड़ा, उग्र आंदोलन के साथ साथ अनशन पर बैठेंगे तब सरकार के होश ठिकाने आऐंगे।

कहीं सरकार सोचती हो कि जुमले बुनने व बोलने से काम निकल जाऐगा तो साफ साफ गैर वाजिब है या तो सरकार जल्द ही कोई ठोस फैसला करे वरना शेखावाटी में चुनाव आचार संहिता से पहले तो गाँव गाँव धरने लगे थे लेकिन अब हम सभी किसानों के साथ मिलकर अनशन करेंगे। और जब गाँव गाँव जत्थे के जत्थे अनशन करने व तबीयत बिगडने से अस्पतालों में जगह नहीं मिलेगी तब होश ठिकाने आऐंगे। और ये बड़ा फैसला जल्द से जल्द होने वाला है।

धरने पर आज तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष महेश चाहर शेखावाटी नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, ताराचंद तानाण, सौरभ सैनी, जयन्त चौधरी, करण कटारिया, जयसिंह, हितेश,, सत्येंद्र व सुमित्रा किढवाना, मनोज व राहुल बिशनपुरा, रेणु, ब्रजलाल, रितु, संजय, दिव्या, सुरेंद्र, हरीश, आकांक्षा, पूजा, मीना, मारिया, टिना, रेहान , राजेश, महेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62