[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जोहड़ में चारपाई पर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जोहड़ में चारपाई पर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जोहड़ में चारपाई पर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के बिंजूसर जोहड़ में मंगलवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट देकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। मृतक के पिता राजपाल ने बताया कि उसका बेटा मिलनसार था। उसका किसी से झगड़ा नहींं था। हमें संदेह है किसी ने उसके बेटे के साथ धोखा किया है। जो की हमारी जानकारी में नहीं है। इसलिए मामले की जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाए।

गौरतलब है कि झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के देवीपूरा निवासी नरेश (32) पुत्र राजपाल मेघवाल का मंगलवार रात को बिंजूसर गांव के जोहड़ में चारपाई पर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। ग्रामीणों ने शव देखा तो सरपंच प्रतिनिधि को जानकारी दी। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों के मुताबिक नरेश की छाती पर चोट के निशान मिले।

हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने बताया कि मृतक का बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जांच कर रहे है। मृतक नरेश मेघवाल की बडागांव में टेलर की दुकान है। दो लड़के है। बड़ बेटा मोहित 7 और छोटा बेटा हनी 5 साल का है। मृतक नरेश मंगलवार को सुबह 8 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकला था। फिर सुबह 11 बजे दुकान से निकला था। उसके बाद रात को बिंजूसर गांव के जोहड़ में चारपाई पर शव मिला था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62