[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पंचायत समिति की बैठक:सदस्यों ने कहा – जल जीवन मिशन योजना से नहीं मिला फायदा, पंचायतों के पैसे लौटाए जाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पंचायत समिति की बैठक:सदस्यों ने कहा – जल जीवन मिशन योजना से नहीं मिला फायदा, पंचायतों के पैसे लौटाए जाएं

नवलगढ़ पंचायत समिति की बैठक:सदस्यों ने कहा - जल जीवन मिशन योजना से नहीं मिला फायदा, पंचायतों के पैसे लौटाए जाएं

नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को पंचायत समिति के सभा भवन में प्रधान दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना का वर्ष 2024-25 की पूरक वार्षिक कार्य योजना व अन्य कार्य योजनाओं का अनुमोदन किया गया।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया ने जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों से एकत्रित किए गए 80 लाख रुपए वापस लौटने की मांग की, जिस पर जलदाय विभाग की एईन सुनील गुर्जर ने कहा ऐसा कोई नियम नहीं है। पंचायत समिति सदस्य सुभाष लांबा ने कहा कि बलवंतपुरा के रुपए ग्राम पंचायत समिति के खाते में जमा नहीं हुए हैं। जिला परिषद सदस्य बीरबल सिंह गोदारा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना ने पुरानी व्यवस्था भी खत्म कर दी है। जिसके कारण लोग पीने के पानी को परेशान हैं।

विजेंद्र सिंह डोटासरा ने कहा कि जिन गांवों में अभी तक इस स्कीम के तहत काम शुरू नहीं हुई हुआ है, वहां पर दोबारा प्लान बनाकर काम शुरू किया जाएगा। प्रधान दिनेश सुंडा ने कहा कि 15 रोज में जलदाय विभाग इस स्कीम का रोड मैप तैयार कर ले। सरपंच राजेंद्र सैनी ने कहा कि बागोरिया की ढाणी में पानी की समस्या बनी हुई है। सरपंच तारा पूनिया ने कहा कि इस स्कीम के तहत तोड़ी गई सड़कों को अभी तक दोबारा नहीं बनाया गया है।

खिरोड़ सरपंच महावीर प्रसाद भामू ने ने कहा कि खिरोड़ में सड़कें टूटी पड़ी हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने आज तक इन पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस मौके पर एसडीएम जयसिंह, कार्यवाह बीडीओ निर्मल मांजू और राजेश सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet