[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बढ़िया परिणाम पर मिलेगा सम्मान:कमजोर पर कार्रवाई की तैयारी, बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बढ़िया परिणाम पर मिलेगा सम्मान:कमजोर पर कार्रवाई की तैयारी, बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम

बढ़िया परिणाम पर मिलेगा सम्मान:कमजोर पर कार्रवाई की तैयारी, बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम

झुंझुनूं : बोर्ड की सभी कक्षाओं का परिणाम आ चुका है। परिणाम के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई और सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अच्छे परिणाम रहने पर जहा संस्था प्रधान व संबंधित शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। वहीं कमजोर परिणाम पर नोटिस की कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग की नजर 5 वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं पर है। 10वीं व 12वीं की तरह 5वीं और 8वीं कक्षा के कम परिणाम पर भी संस्था प्रधानों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अच्छा परिणाम देने वाले शिक्षकों और संस्था प्रधानों को अधिकारियों की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 5वीं व 8वीं के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत या अधिक विद्यार्थियों के ग्रेड ए प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों को शिक्षा विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। वहीं 50 प्रतिशत या अधिक विद्यार्थियों के ग्रेड ई प्राप्त करने पर संस्था प्रधान के विरुद्ध सीसीए 17 नोटिस के तहत कार्रवाई की जाएगी। संस्था प्रधान को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रमाण-पत्र और नोटिस संयुक्त निदेशक और शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से दिए जाएंगे। यदि एक विद्यालय में एक कक्षा का परिणाम श्रेष्ठ रहा, वहीं दूसरी कक्षा में न्यून रहा है तो उसे सीसीए 17 के तहत नोटिस दिया जाएगा। इसके साथ ही एक कक्षा के लिए प्रमाण-पत्र भी नहीं दिया जाएगा।

5 तरह की ग्रेड़ प्रारंभिक शिक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम में पांच तरह की ग्रेड तय है। इन पांच ग्रेडिंग को प्राप्त करने के लिए अंक भी निर्धारित हैं। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार भले ही कक्षा आठवीं बोर्ड में किसी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाता है। परन्तु विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक रहने वाले विषय में ई ग्रेड दी जाएगी। इसका मतलब होगा कि इस विषय की पूरक परीक्षा देनी होगी। यानि एबीसीडी ग्रेड मिली तो आठवीं पास, अगली कक्षा 9 में क्रमोन्नत होना माना जाएगा। जबकि ई ग्रेड का मतलब सप्लीमेंट्री होगा।

जल्दी सूची तैयारी होगी जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने बताया कि आठवीं व पांचवी में विषय परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत या उससे अधिक विद्यार्थियों के ग्रेड ए प्राप्त करने पर शिक्षक को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। वहीं 40 प्रतिशत या अधिक विद्यार्थियों के ग्रेड ई प्राप्त करने पर शिक्षक के खिलाफ सीसीए 17 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए विभाग की ओर से जल्द सूची तैयार की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet