[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी:डोटासरा सुबह घायल जूली से मिले, फिर पीसीसी में नए सांसदों से की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी:डोटासरा सुबह घायल जूली से मिले, फिर पीसीसी में नए सांसदों से की चर्चा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी:डोटासरा सुबह घायल जूली से मिले, फिर पीसीसी में नए सांसदों से की चर्चा

जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। जूली की कार नील गाय से टकराने से बुधवार को उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया था। उसके बाद पीसीसी में डोटासरा से दौसा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा, कोटा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल, पाली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही संगीता बेनीवाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर बूंदी विधायक हरि मोहन शर्मा, हिण्डौली विधायक अशोक चांदना, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी, विधायक चेतन पटेल, हिण्डौन विधायक अनीता जाटव आदि ने भी पीसीसी में चर्चा की। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकता के साथ कांग्रेस के प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए कठिन परिश्रम एवं मेहनत की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77