[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बाइक के सामने आई नीलगाय, दो घायल:टक्कर लगने से सड़क से दूर जा गिरे दोनों, नीमकाथाना रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बाइक के सामने आई नीलगाय, दो घायल:टक्कर लगने से सड़क से दूर जा गिरे दोनों, नीमकाथाना रेफर किया

खेतड़ी में बाइक के सामने आई नीलगाय, दो घायल:टक्कर लगने से सड़क से दूर जा गिरे दोनों, नीमकाथाना रेफर किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी में बाइक के सामने नीलगाय आने पर दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4 बजे कोलिहान नगर के पास हुआ। दोनों युवक खेतड़ीनगर की ठेका कंपनी में काम कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कोलिहान नगर के पास हादसा हो गया।

घायल महेश कुमार (32) ने बताया कि वो और उसका साथी जयराम (35) खेतड़ीनगर (कापर) में ठेका कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे खेतड़ी नगर से खेतड़ी आ रहे थे। जब वो कोलिहान नगर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर ही गिर गए।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजकीय उप जिला अस्पताल से एंबुलेंस को बुलाया गया। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट महेश कुमार लगरी और ईएमटी सुभाष चौधरी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में लाया गया।

इस दौरान अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद पैर और सिर में गंभीर चोटें होने पर दोनों घायलों को नीमकाथाना के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नीलगाय ने भागते समय ऐसी टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों घायल सड़क से दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस ने भी उप जिला अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77