[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14.82 लाख की ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार:क्रिप्टो करेंसी में निवेश का दिया था झांसा, 6 चेकबुक और 3 एटीएम कार्ड जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

14.82 लाख की ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार:क्रिप्टो करेंसी में निवेश का दिया था झांसा, 6 चेकबुक और 3 एटीएम कार्ड जब्त

14.82 लाख की ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार:क्रिप्टो करेंसी में निवेश का दिया था झांसा, 6 चेकबुक और 3 एटीएम कार्ड जब्त

नवलगढ : नवलगढ़ के एक व्यक्ति से क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अधिक मुनाफा कमाकर देने के लालच में फर्जी ऐप में 14.82 लाख रुपए की साइबरी ठगी करने के एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद साइबर क्राइम पुलिस झुंझुनूं ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दीपक मीणा(21) निवासी लवाण जिला दौसा, विशाल मीणा (19) निवासी लवाण, विकास मीणा (20) निवासी नायला काणोता जिला जयपुर शहर, आशीष शर्मा (22) निवासी दुधली बस्सी व लोकेश मीणा (22) निवासी श्यामपुरा पुलिस थाना बस्सी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी आपस में षड्यंत्र रचकर बैंको में खाते खुलवाकर खाताधारक से चेक बुक और एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड लेकर फ्रॉड की राशि को बैंक से निकालते है। आरोपियों के कब्जे से 6 चेकबुक और 3 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इससे पहले साइबर ठगी के आरोपी राहुल सिंह उर्फ गुंजन को सांगानेर जयपुर से गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी ने नवलगढ़ निवासी अरविंद कुमार के साथ क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर फर्जी एप में निवेश करवाकर साइबर ठगी की थी। आरोपी राहुल सिंह ने फ्रॉड राशि को विड्रॉल करने के लिए अपना बैंक अकाउंट काम में लिया। आरोपी अन्य आरोपियों को यह राशि देकर उसके बदले कमीशन प्राप्त करता था। इस प्रकरण में राहुल सिंह के खाते में 637721 रुपए की राशि आई थी। 19 वर्षीय राहुल सिंह 1120 जेडीए कॉलोनी गोविंदपुरा थाना सांगानेर का रहने वाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin