[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीत के बाद संजना जाटव ने किया डांस:51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं, मतगणना शुरू होने से लेकर जीत तक लगातार बढ़त बनाए रहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

जीत के बाद संजना जाटव ने किया डांस:51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं, मतगणना शुरू होने से लेकर जीत तक लगातार बढ़त बनाए रहीं

जीत के बाद संजना जाटव ने किया डांस:51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं, मतगणना शुरू होने से लेकर जीत तक लगातार बढ़त बनाए रहीं

भरतपुर : भरतपुर लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां कांग्रेस की संजना जाटव ने 51983 वोटों से जीत दर्ज की है। इनका मुकाबला भाजपा के रामस्वरूप कोली से था। भाजपा प्रत्याशी दोपहर करीब 12 बजे ही मतगणना स्थल से निकल गए थे।

दोपहर साढे़ तीन बजे परिणाम आने के बाद जीत के बाद संजना जाटव ने समर्थकों सहित जमकर डांस किया। आठों विधानसभा में सभी राउंड के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। संजना जाटव को 579890 वोट मिले हैं। जबकि रामस्वरूप कोली 527907 वोटों पर सिमट गए।

संजना जाटव मतगणना शुरू होने से लेकर जीत तक बढ़त बनाए रहीं।

कांग्रेस सांसद संजना जाटव क्या बोलीं ….

– जीत के बाद कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने कहा कि वे दिल्ली तक जाटव आरक्षण का मुद्दा उठाएगी।

– वे बोलीं- इसके अलाव क्षेत्र में मेडिकल, शिक्षा और डेवलपमेंट उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जयपुर ग्रामीण सीट के रिजल्ट पर विवाद, कांग्रेस ने रीकाउंटिंग की मांग की
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में प्रशासन का रवैया सवाल खड़े करता है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए।

ये हैं आपके नए सांसद

सीट जीते हारे कितने वोट से
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 329991
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस 48282
बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 247054
बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय 118176
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा 51983
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 354606
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 55711
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस 389877
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया 72737
दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 237340
श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस प्रियंका बैलान, भाजपा 88153
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस 331767
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा अनिल चोपड़ा, कांग्रेस 1615
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस 201543
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन, कांग्रेस 370989
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा 17534
जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा करण सिंह, कांग्रेस 115677
करौली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस इंदुदेवी, भाजपा 98945
कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 41974
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा 42225
पाली पीपी चौधरी, भाजपा संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 245351
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 392223
सीकर अमराराम, सीपीएम सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा 72896
टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 64949
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस 261608

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62