[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

155 वें दिन भी धरना जारी : नहर नहीं मिली तो आन्दोलन में पूरा समर्थन रहेगा हमारा सबकुछ चौपट्ट।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

155 वें दिन भी धरना जारी : नहर नहीं मिली तो आन्दोलन में पूरा समर्थन रहेगा हमारा सबकुछ चौपट्ट।

155 वें दिन भी धरना जारी : नहर नहीं मिली तो आन्दोलन में पूरा समर्थन रहेगा हमारा सबकुछ चौपट्ट।

चिडावा : चिडावा-सिघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर मांग रहे किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले किसान सभा की महिला विंग अध्यक्षा सुनिता खेदड की अध्यक्षता में आज 155 वें दिन भी जारी रहा। किसान रतन यादव ने सम्बोधित कर कहा कि हम शेखावाटी जन इस धरने पर पहुँच रहे हैं कई गाँव गाँव से किसान नहर आन्दोलन के समर्थन में और जोश के साथ आते हैं और हरसम्भव मदद का विश्वास दिलाने के बाद किसान सभा के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए हर सम्भव मदद के लिए कहते हुए सरकार से पानी की अपील करते हैं। और पानी नहीं देने पर आन्दोलन की रफ़्तार तेजी पकडेगी। आचार संहिता के बाद गाँव गाँव, ढाणी ढाणी में अलख जगेगी और आन्दोलन के रास्ते शेखावाटी बन्द, हरियाणा सीमा बन्द, और उसे राजस्थान से भेजे जाने वाला खनिज, पत्थर, कंकरीट, रोडी, डस्ट, ताम्र, व गैस पाइपलाइन को काट दिया जाऐगा। प्रत्येक नागरिक को अलर्ट कर सीमा सीज कर दी जाऐंगी। किसानों का कहना है कि ये कहाँ का न्याय है कि एक प्रदेश दूसरे का हक छीनकर ऐश करे और दूसरे को खाक छाननी पडे ये नहीं होने दिया जाऐगा। लडाई लडकर हमारे हक में आया 1994 का पानी लेकर रहेंगे।

धरने पर आज किसान सभा के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चाहर शेखावाटी नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, जयसिंह, सौरभ, जयन्त, करण, ताराचंद तानाण,करणसिंह, साहिद व फरमाना किढवाना, उमेश व नरेंद्र औजटू, रतन यादव, रामावतार योगी, विश्वम्भरदेव, बनवारीलाल, सतपाल, राजवीर, उषा, राजेश,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62