[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार को कैंपर और पिकअप से टक्कर मारी:होटल का बोर्ड तोड़ने से मना किया तो लाठी-डंडे लेकर आए आरोपी, गेट बंद कर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कार को कैंपर और पिकअप से टक्कर मारी:होटल का बोर्ड तोड़ने से मना किया तो लाठी-डंडे लेकर आए आरोपी, गेट बंद कर बचाई जान

कार को कैंपर और पिकअप से टक्कर मारी:होटल का बोर्ड तोड़ने से मना किया तो लाठी-डंडे लेकर आए आरोपी, गेट बंद कर बचाई जान

नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कारी गांव में एक होटल संचालक की कार को कैंपर और पिकअप से टक्कर मारकर बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस बारे में कारी निवासी विकास जाट ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया कि विकास का गांव में ही मुख्य सड़क पर होटल है। रविवार की रात 11.30 बजे के करीब विजय डूडी, नरेंद्र, शिवसिंह बुगाला आए। आते ही वे होटल का लगा बोर्ड तोड़ने लगे। विकास ने उनको ऐसा करने से मना किया, विकास ने कहा कि रात हो गई, घर जाओ, इसके बाद आरोपी पिकअप गाड़ी से उसकी गाड़ी के टक्कर मारकर भाग गए। बाद में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद एक पिकअप व कैंपर गाड़ी में सवार होकर आठ- 10 लोग आए। इनके हाथों में लाठी व सरिए थे। आरोपियों ने होटल के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी को दोबारा कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विकास ने होटल का गेट अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

नवलगढ़ थाना सीआई अशोक चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर रिपोर्ट मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62