[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : राजोता में पंप हाउस का उद्घाटन:ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ रुपए की लागत से हुआ निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : राजोता में पंप हाउस का उद्घाटन:ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ रुपए की लागत से हुआ निर्माण

राजोता में पंप हाउस का उद्घाटन:ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ रुपए की लागत से हुआ निर्माण

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजोता में सरकार द्वारा ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए पंप हाउस का शनिवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव थे। जबकि अध्यक्षता सरपंच गोपीराम ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जितेंद्र ने कहा कि खेतड़ी उपखंड का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा होने के कारण लोगों के सामने सड़क व पेयजल की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी, लेकिन सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों को देखते हुए आमजन की भावना के अनुरूप कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजोता पंचायत में ढाई करोड रुपए की लागत से बने पंप हाउस से आमजन के घर-घर पानी पहुंचने से पेयजल की समस्या से निजात मिल पाएगी। विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि खेतड़ी उपखंड में 231 करोड रुपए की लागत से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं करीब 500 करोड़ रुपए की सड़कें बनाई जा रही हैं। इसमें करीब 50 सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की हैं, जिनमें प्रतिदिन लोगों को सड़क की समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस दौरान विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने तिहाडा व चिरानी के लगरिया की ढाणी में 42 लाख रुपए की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं देवनारायण मंदिर के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए मंदिर के निर्माण को लेकर 10 लाख रुपए रुपए देने की घोषणा की।

इसके अलावा छाबडिया की ढाणी मे ट्यूबवैल बनाने के लिए 20 लाख रुपए, खेल मैदान व जिम को लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान लगरिया की ढाणी के ग्रामीणों ने मोबाइल का टावर नहीं होने की वजह से आ रही परेशानी को लेकर अवगत कराया, जिस पर जमीन आवंटन कर बीएसएनल का टावर लगाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर महावीर प्रसाद तोगड़िया, श्रवणदत्त नारोलिया, चिरंजीलाल ठेकेदार, बीरबल सिंह, चंदगीराम, मनीराम ठेकेदार, डॉ. सुनील, राजेश कुमावत, ब्रह्मानंद दोचानिया, रामअवतार, उमेद सिंह, वीरेंद्र अवाना, संतोष मीणा, दुर्गा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77