अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:100 कार्टून अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:100 कार्टून अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के तोलासर गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी गाड़ियों में भरी हुई 100 कार्टून अवैध शराब समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने शनिवार शाम को बताया कि तोलासर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने रुकवाया तो तस्कर फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों को दौड़ाते हुए निकले। जिस पर पुलिस ने दल्लूसर व तोलासर के ग्रामीणों के सहयोग गाड़ियों को रुकवाया गया। गाड़ियों की तलाशी ली गई तो दोनों गाड़ियों में 50-50 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के भरे हुए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सांचौर निवासी शराब तस्कर 28 वर्षीय सुरेश बिश्नोई, 22 वर्षीय सतपाल बिश्नोई, 21 वर्षीय प्रवीण बिश्नोई और 20 वर्षीय विकास बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036761


