[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : फार्म हाउस पर चल रहा था क्रिकेट पर सट्टा:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप, 15 मोबाइल व एलईडी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : फार्म हाउस पर चल रहा था क्रिकेट पर सट्टा:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप, 15 मोबाइल व एलईडी जब्त

फार्म हाउस पर चल रहा था क्रिकेट पर सट्टा:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप, 15 मोबाइल व एलईडी जब्त

झुंझुनूं : पुलिस ने बुधवार रात वर्ल्ड कप के टी20 क्रिकेट मैच में सट्टे की खाईवाली करते दो जनों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लाख 23 हजार रुपए के हिसाब के कागजात एवं सट्टे के काम लिए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए है।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान सट्टे की सूचना मिली। इस पर घरडू की ढाणी स्थित दीपचंद जाट के फार्म हाऊस पर दबिश दी गई। वहां बने मकान में तीन जने सट्टा लगाते मिले। पुलिस को देख उनमें से एक व्यक्ति भाग गया।

वहीं मावण्डियों की दाणी निवासी बाल मुकंद उर्फ अनिल मावण्डिया तथा विनोद कुमार उर्फ गणेश सैनी को पकड़ कर थाने लेकर आए। मौके से फरार युवक की पहचान पवन सैनी मावण्डियों की ढाणी के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से एक लैपटॉप, सफेद रंग की पेटी जिसमें 15 मोबाइल, एक एलईडी भी बरामद किए है।

पुलिस मौके से बरामद उपकरण व कागजात को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी कल्याणसिंह, सूरजगढ़ हैड कांस्टेबल सत्यवीर व कांस्टेबल धर्मेन्द्र तथा डीएसटी से हेड कॉन्स्टेबल हरिराम, शशिकांत, न कांस्टेबल महेन्द्र, प्रदीप, सुरेश, 5. हरिश, विक्रम व विकास शामिल थे। जहां पर सट्टा चल रहा था वह फार्म हाउस पूर्व विधायक श्रवण कुमार के भतीजे का बताया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77