[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भजनलाल बोले- कांग्रेस-आप गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का मिलन:भ्रष्टाचार में डूबे लोग क्या विकास करेंगे, चार जून 400 पार होगा NDA-BJP


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़पंजाबराजस्थानराज्य

भजनलाल बोले- कांग्रेस-आप गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का मिलन:भ्रष्टाचार में डूबे लोग क्या विकास करेंगे, चार जून 400 पार होगा NDA-BJP

भजनलाल बोले- कांग्रेस-आप गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का मिलन:भ्रष्टाचार में डूबे लोग क्या विकास करेंगे, चार जून 400 पार होगा NDA-BJP

जयपुर/फरीदकोट : सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को दो भ्रष्टाचारियों का मिलन बताया। सीएम ने कहा- आप ने कांग्रेस के ​भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन से उपजी पार्टी आज उसके साथ ही मिल गई है। अन्ना हजारे के साथ बैठकर जिस पार्टी के करप्शन के खिलाफ आंदोलन किया, आज साथ चुनाव लड़ रहे हैं। आप और कांग्रेस दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है।

भजनलाल शनिवार को पंजाब के फरीदकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस के सम​र्थन में मुक्तसर साहिब में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के आंदोलन से हुआ, वो आज उसी पार्टी से मिल जाए तो क्या नैतिक धरातल रह जाएगा?

सीएम ने कहा- चार जून को बीजेपी और एनडीए 400 पार करेगा। पंजाब के बारे में आप और कांग्रेस वाले क्या बात करेंगे जो खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं, ये क्या विकास करेंगे। हमें पंजाब को विकसित बनाना है। कांग्रेस ने देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज किया, लेकिन उसने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद में धकेला।

कांग्रेस-आप ने सिखों को नागरिकता देने का विरोध किया
शर्मा ने कहा- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दूसरे देशों से आने वाले हमारे सिख भाइयों को नागरिकता देने का कानून पास किया तो कांग्रेस और आप के नेताओं ने उसके खिलाफ धरने दिए थे। कांग्रेस और आप एक्सपोज हो चुके हैं। पंजाब में जिस तरह करप्शन हो रहा है, वह सबके सामने हैं। आज पंजाब का युवा नशे की गिरफ्त में है। पंजाब की पहचान दूध-दही की नदियां बहने वाले प्रदेश की रही, मेहनतकश किसानों की रही, उस पंजाब की आज नशे ने क्या हालत बना दी है? इस हालत को बदलना होगा।

बालाकोट में घर में घुसकर मारा
सीएम ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 में देश की कमान संभालने के बाद से परिवर्तन हुआ है। केंद्र की योजनाओं का असर दिख रहा है। नक्सलवाद, आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। पंजाब ने तो आतंकवाद का दंश झेला है। एक जमाना था जब लोग कहते थे कि किसी भी लावारिस चीज को हाथ मत लगाना, बम हो सकती है।

पहले हर कहीं आतंकी हमले हो जाते थे, आतंकी बम ब्लास्ट कर देते थे। 2014 के बाद कोई घटना हुई है क्या? 2014 के बाद आतंकी हमले की हिम्मत की तो बालाकोट में घर में घुसकर मारा। यह मोदी युग है। पहले नक्सलवाद का बोलबाला था, आज नक्सलवाद दिखता है क्या? पीएम मोदी जिस देश में जाते हैं, वो देश भारत के पीछे खड़े हो जाते हैं। जो देश पहले डरते थे, वो आज भारत के साथ खड़े होकर सुरक्षित महसूस करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin