[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना : पैदल महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:परिवार में विवाह के प्रोग्राम में शामिल होकर लौट रही थी, घर में मचा कोहराम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

सिंघाना : पैदल महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:परिवार में विवाह के प्रोग्राम में शामिल होकर लौट रही थी, घर में मचा कोहराम

पैदल महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:परिवार में विवाह के प्रोग्राम में शामिल होकर लौट रही थी, घर में मचा कोहराम

सिंघाना : सिंघाना कस्बें के कृष्णा मैरिज गार्डन के पास बुधवार रात को सड़क पार करते समय बाइक चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि ढाणा हाल सिंघाना निवासी बिमला जांगिड़(45) पत्नी विनोद कुमार ढाणा अपने परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम होने पर माडा जगाने का प्रोग्राम था।

माडा प्रोग्राम के बाद बिमला ढाणा से पैदल सिंघाना अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कृष्णा मैरिज गार्डन के पास राज फिल्टर के सामने बुहाना मोड़ की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने सड़क पार करते समय महिला बिमला को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से हुए हादसे में बिमला देवी घायल हो गई।

घायलावस्था उसे राहगीर रजबखान व बाइक चालक ने निजि वाहन से सिंघाना के सामुदाियक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक महिला के परिजन एकत्रित हो गए। हादसें की सूचना पर एचसी झाबरमल मय जाब्ता के अस्पताल में पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर खेतड़ीनगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम समझ गया।

एचसी झाबरमल ने बताया कि गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अभी बाइक चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, वहीं परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22