नीमकाथाना में पहली बार ट्रैप कैमरे से होगी वन्यजीव गणना:23 वाटर पॉइंट बनाये, 20 जगहों पर लगेंगे कैमरे, हर पॉइंट पर दो-दो कर्मचारी रखेंगे निगरानी
नीमकाथाना में पहली बार ट्रैप कैमरे से होगी वन्यजीव गणना:23 वाटर पॉइंट बनाये, 20 जगहों पर लगेंगे कैमरे, हर पॉइंट पर दो-दो कर्मचारी रखेंगे निगरानी

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में वन्यजीव गणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गणना शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। दो साल बाद वन्यजीव गणना हो रही है। गणना को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को आज रेंज कार्यालय में ट्रेनिंग दी गई। नीमकाथाना और पाटन 46 कर्मचारियों को गणना के लिए लगाया गया है।
बालेश्वर कंजर्वेशन रिजर्व एरिया नीमकाथाना और पाटन वन क्षेत्र में वाटर हॉल से वन्यजीवों की गणना शुरू होगी। गणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंजर्वेशन रिजर्व एरिया में शामिल नीमकाथाना और पाटन रेंज के अधिकारियों ने 23 वॉटर पॉइंट चिन्हित किए हैं। जहां पानी भरकर गणना की तैयारियां गई है। इस कार्य के लिए 46 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। नीमकाथाना रेंज के 13 वॉटर पाइंट पर 26 कार्मिक और पाटन रेंज के 10 वॉटर पाइंट पर 20 कार्मिक ड्यूटी करेंगे। गणना के लिए मचान बनाई गई है। जिले में पहली बार ट्रैप कैमरे से गणना की जाएगी।
नीमकाथाना में 13 टीम बनाई गई है। हर टीम में दो-दो कर्मचारी रहेंगे साथ ही 3 लोगों की 8 रिजर्व टीम बनाई गई है। ट्रेनिंग में कर्मचारियों को कैमरे के बारे में जानकारी दी गई। सहायक वन संरक्षक भीमसिंह के निर्देशन में रेंजर रविसिंह भाटी ने वन विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिग दी। यह गणना कल गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे रहेगी।
यह रहेगी पाबंदी
वन्यजीव गणना के दौरान विभाग के कर्मचारियों सफेद कपड़े पहनने, धूम्रपान करने और शोर शराबा करने पर पाबंदी रहेगी। रेंजर रविसिंह भाटी ने बताया कि पूर्णिमा पर चांदनी रात रहेगी कर्मचारी के सफेद कपड़े पहनने से वह कपड़े दूर से ही दिखाई देते हैं जिस वजह से जानवर पास में नही आता है। साथ ही नर मादा और शावकों पहचान करने को लेकर अधिकारियों ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
इन स्थानों पर लगेंगे ट्रैप कैमरे
गणना के दौरान कुइया भितरली गावड़ी, बालेश्वर 10 हैक्टेयर, अधर शिला बालाजी, टपकेश्वर, बालेश्वर कंजर्वेशन रिजर्व, रावजी की ढाणी गणेश्वर, लादाला गोशाला गणेश्वर, रायपुर जागीर, कुल्डा का मंदिर भितरली गावड़ी इन जगहों पर कैमरे लगेंगे।भीषण गर्मी में कर्मचारियों का रखा जाएगा ध्यान।जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी के चलते वन्यजीव गणना के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का अधिकारी पूरे तरीके से ध्यान रखेंगे। रेंजर रविसिंह भाटी ने बताया कि सुबह कर्मचारियों को गर्मी से बचने के लिए छाछ ग्लूकोज और चने दिए जाएंगे साथ ही रात में खाना दिया जाएगा।