राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरवाला का उत्कृष्ट परिक्षा परिणाम
सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की परीक्षा
झुंझुनूं : झुंझुनूं शिक्षा जन-जागरूकता में अव्वल स्थान रखता हैं इसी कड़ी में अभी फिलहाल सत्र 2023-24 हुए परिणाम में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरवाला में कक्षा-12 में 25 छात्र अध्ययनरत थे जो सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। विद्यालय भी होनहार छात्रा पायल मीणा जिन्होंने 91.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय भी टोपर रही है, दूसरे स्थान पर मुस्कान ने 84.40% व तीसरे स्थान पर छात्र आशिक ने 82.20% अंक हासिल किये शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार व ग्राम देरवाला काफी प्रसन्न हैं।विद्यालय की संस्था प्रधान रुचिरा ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी छात्रों व स्टाफ को बधाई प्रेषित की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038870


