गोद ली बेटी भावना की धूमधाम से शादी कर रहीं नैना बाई
गोद ली बेटी भावना की धूमधाम से शादी कर रहीं नैना बाई
सूरजगढ़ : समाजसेवी नैना बाई किन्नर गोद ली बेटी भावना की धूमधाम से शादी कर रही हैं। वार्ड एक में अपने ननिहाल में रह रही भावना को नैना बाई ने गोद ले रखा है, जिसकी 23 मई को शादी है। शादी का पूरा खर्चा नैना बाई उठा रही हैं। शादी से पूर्व होने वाली वैवाहिक रस्में भी नैना बाई के घर पर ही संपन्न हो रही हैं। इसमें रविवार को भावना की बग्घी में बिनौरी निकाली गई।

बिनौरी में नैना बाई सहित उनकी शिष्याएं मुस्कान, काजल, आलिया, गंगा, मोनिका, सरगम आदि शामिल हुईं। बारात पुराना बस स्टैंड स्थित केडिया धर्मशाला में ठहरेगी तथा फेरे नैना बाई के घर पर होंगे। गौरतलब है कि नैना बाई कस्बे सहित ग्रामीण इलाके में अक्सर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में व अन्य सामाजिक कार्यों में आर्थिक सहयोग करती रहतीं हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043104


