[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के परिवादों का समयबद्व हो निस्तारण : जिला कलक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के परिवादों का समयबद्व हो निस्तारण : जिला कलक्टर

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के परिवादों का समयबद्व हो निस्तारण : जिला कलक्टर

झुंझुनूं : जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टे्रट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल सहित अन्य बिन्दूओं पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो ऎसी व्यवस्था बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जहां टैंकरों से पानी सप्लाई हो रही है, वहां भी नियमित मॉनिटरिंग करें और आवश्यक होने पर टैंंकरों की संख्या में बढोतरी करें।

बिजली कटौती को लेकर जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी में अघोषित कटौती को कम से कम रखने की कोशिश करें। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड़ पर रखें तथा दवाईयों एवं जांच की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों को देखे और समयबद्व होकर उनके निस्तारण के प्रयास करें। उन्होंने काफी समय से लम्बित प्रकरणों के निस्तारण नहीं होने एवं स्वयंत ही अगले लेवल पर जाने वाले प्रकरणों पर भी नाराजगी व्यक्त की। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सात दिवस में परिवादों के निस्तारण करने एवं परिवादियों की संतुष्टि स्तर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ अम्बा लाल मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad