[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वेस्टेज भरे मिनी ट्रक में लगी आग:पेपर मिल से भर के जा रहा था मिनी ट्रक , आग लगने से जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

वेस्टेज भरे मिनी ट्रक में लगी आग:पेपर मिल से भर के जा रहा था मिनी ट्रक , आग लगने से जलकर राख

वेस्टेज भरे मिनी ट्रक में लगी आग:पेपर मिल से भर के जा रहा था मिनी ट्रक , आग लगने से जलकर राख

भीलवाड़ा : पेपर मिल से वेस्टेज भर के जा रहा एक मिनी ट्रक में अचानक चलते-चलते अज्ञात कारणों से आग लग गई, कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग का गोला बन गया, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई, सूचना पर दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची ।

मामला सवाईपुर थाना क्षेत्र में कांदा चौराहे के पास का है । थाने के दीवान रणजीत सिंह ने बताया कि कांदा गांव में अनेरा पेपर मिल से वेस्टेज माल भरकर सुवाणा जा रही एक मिनी ट्रक में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, ड्राइवर ने ट्रक को सड़क पर खड़ा किया और कूद कर अपनी जान बचाई ।

कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया और पूरी तरह जल गया । मौके पर मोजूद लोगों ने भीलवाड़ा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी । भीलवाड़ा से पहुंची फायर की गाड़ी ने दो राउंड कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक पूरा ट्रक जल कर राख हो गया था । मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62