[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग:बावड़ी में जयपुर-सीकर एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोटपूतली जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग:बावड़ी में जयपुर-सीकर एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोटपूतली जा रहे थे

खाटूश्यामजी दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग:बावड़ी में जयपुर-सीकर एनएच-52 पर हुआ हादसा, कोटपूतली जा रहे थे

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे जो शॉर्ट सर्किट की चिंगारी निकलते ही कार से बाहर निकल गए। घटना शाम 7 बजे की है। हादसा सीकर के बावड़ी में एनएच-52 पर हुआ।

जानकारी अनुसार कंवरपुरा (कोटपूतली) से श्रद्धालु खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आए हुए थे जो एक ही परिवार के थे। श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर खाटूश्यामजी से वापस कोटपूतली जा रहे थे। श्रद्धालु जैसे ही अपनी रेनॉल्ट कार के साथ बावड़ी में नेशनल हाईवे 52 पर पहुंचे तो बालाजी होटल के सामने कार अचानक से हीटिंग की लाइट जलने लगी और शॉट-सर्किट हो गया। हीटिंग लाइट देख कर चालक धर्मवीर यादव ने कार रोक ली और कार में से सभी लोग बाहर निकल गए।

श्रद्धालुओं के कार से बाहर निकलते ही जोरदार तेज धमाके के साथ कार में आग लग गई। कार में लगी आग देख कर होटल मालिक श्रवण बगड़िया ने ट्यूबवेल चला कर आग पर काबू पाया। कर में पांच लोग सवार थे। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित है। कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62