[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला और ठेका सेल्सकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:टॉप टेन बदमाश को सिंघाना पुलिस ने महराना गांव से दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

महिला और ठेका सेल्सकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:टॉप टेन बदमाश को सिंघाना पुलिस ने महराना गांव से दबोचा

महिला और ठेका सेल्सकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:टॉप टेन बदमाश को सिंघाना पुलिस ने महराना गांव से दबोचा

सिंघाना : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोपी को सिंघाना पुलिस ने शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की टॉप टेन की सूची में शामिल था।

थानाधिकारी कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि महराना निवासी एक महिला ने मार्च में रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार के साथ घर में थी। इसी दौरान गांव का विकास कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ चूसिया, विकास कुमार उर्फ धोलिया, दौचाना की ढाणी निवासी सुशील उर्फ गेंडा व जयमल का बास निवासी सेठी घर में घुसकर तोड़फोड़ कर उसके साथ अभ्रद्र व्यवहार कर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति के शराब ठेके पर जाकर सेल्समैन राकेश के साथ भी मारपीट की।

मामले में पुलिस को सूचना मिली कि महिला व सेल्समैन के साथ मारपीट करने का आरोपी प्रवीण उर्फ चूसिया अपने घर आया हुआ है, जिस पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने सिंघाना सर्किल, मुख्य बाजार, अस्पताल व बाइपास सर्किल पर आरएनसी एक्ट में अलग अलग कार्यवाही करते हुए वाहनों में तेज आवाज में गाने बजाते हुए संजय नगर बबाई निवासी हंसराज गुर्जर, लोयल निवासी सुनील सिंह, रधुनाथ, गुढ़ा निवासी अनिल कुमार, आलमपुर सवाई माधोपुर निवासी जगदीश गुर्जर को गिरफ्तार कर गाड़ियों में लगे म्यूजिक सिस्टम को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम में थानाधिकारी कैलाश यादव, एएसआई विधाधर शर्मा, एचसी सुरेन्द्र नारवाल, दुर्गाप्रसाद, धर्मपाल, सिपाही सुशील कुमार, सुनील शेहरा, धर्मवीर,विक्रम सिंह, राधेश्याम, खेमचंद गुर्जर, निवेश,चालक योगेन्द्र, विजेन्द्र आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77