[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:पानी के लिए 3 घंटे तक लगाया जाम, विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर माने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:पानी के लिए 3 घंटे तक लगाया जाम, विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर माने

नीमकाथाना में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:पानी के लिए 3 घंटे तक लगाया जाम, विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर माने

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में इन दिनों कई इलाकों में पानी के गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही है। गुहाला में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने रोड जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

महिलाओं का कहना था कि जब तक पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। करीब 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के JEN संदीप यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइस कर मामला शांत कराया। जलदाय विभाग के JEN संदीप यादव ने बताया कि गांव में बनी सार्वजनिक पानी की टंकी में 10 अतिरिक्त टैंकर डलवाए जाएंगे। जिससे कि गांव मे पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सकेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। समस्याओं को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया था। उसके बाद आज फिर से प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद विभाग के अधिकारी ने सार्वजनिक टांका में 10 और अतिरिक्त टैंकर डलवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान अनेक महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77