[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के देव मीणा ने दुबई में जीता मेडल:पोल-वॉट में 5.10 मीटर का जंप लगा कर रचा इतिहास; पहले तोड़ा था तमिलनाडु के सिवा का रिकॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के देव मीणा ने दुबई में जीता मेडल:पोल-वॉट में 5.10 मीटर का जंप लगा कर रचा इतिहास; पहले तोड़ा था तमिलनाडु के सिवा का रिकॉर्ड

सीकर के देव मीणा ने दुबई में जीता मेडल:पोल-वॉट में 5.10 मीटर का जंप लगा कर रचा इतिहास; पहले तोड़ा था तमिलनाडु के सिवा का रिकॉर्ड

सीकर : सीकर के रहने वाले छात्र देव मीणा ने दुबई में आयोजित 21वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (पोल-वॉट) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। देव मीणा भढ़ाडर रोड स्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है।

देव मीणा ने दुबई में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
देव मीणा ने दुबई में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि पोल-वॉट प्रतियोगिता में देव मीणा ने 5.10 मीटर ऊंचाई का जंप लगाकर एक नया इतिहास रचा है और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इससे पहले भी देव मीणा ने राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडु के सिवा सुब्रमण्यम के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम नया रिकॉर्ड बनाया था।

जंप लगाते हुए देव मीणा।
जंप लगाते हुए देव मीणा।

देव मीणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को 36 साल बाद अंडर-19 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मेडल दिलाया था। निदेशक रामनिवास ढाका ने कहा कि देव मीणा ने सिर्फ सीकर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मीणा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ संस्थान व पूरे सीकर का नाम रोशन किया है। संस्थान व लोगों की ओर से छात्र को बधाइयां भेजी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77