[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने किया स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रपत्र का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने किया स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रपत्र का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रपत्र का विमोचन

चूरू : नारी उत्थान संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कार्यक्रम के प्रपत्र  का विमोचन बुधवार को जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तम सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर सत्यानी ने इस दौरान परियोजना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली और बताया कि यह सर्वेक्षण कार्यक्रम चूरू की जनता के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इस परियोजना से चूरू की जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि होगी।

इस दौरान संस्था के सचिव जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण कार्यक्रम के पश्चात मेडिक्लियोड्स फार्मा कं. लि. के आर्थिक सहयोग से चूरू जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं जिसमें पोलीक्लिनिक, डाइग्नोस्टिक सेन्टर एवं इमेजिंग सेन्टर जैसी सुविधाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा परामर्श एवं इलाज की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस मौके पर परियोजना प्रबन्धक महेश कुमार गुप्ता, सुनिता शर्मा, नगीना सिंह, रमेश, कमलेश देवी, हिमांशु गोयल, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77