[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में गोगामेड़ी जमीन का मामला फिर गहराया:प्रशासन और पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात, थाने में दोनों पक्षों में समझाइश का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में गोगामेड़ी जमीन का मामला फिर गहराया:प्रशासन और पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात, थाने में दोनों पक्षों में समझाइश का प्रयास

रतननगर में गोगामेड़ी जमीन का मामला फिर गहराया:प्रशासन और पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात, थाने में दोनों पक्षों में समझाइश का प्रयास

रतननगर : रतननगर में 26 साल पुराना गोगामेड़ी जमीन का विवाद बुधवार को उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने जमीन पर पट्टियां और तारबंदी कर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष लोग उक्त भूमि पर चार दीवारी का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। माहौल तनावपूर्ण होने से पहले ही प्रशासन और पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया।

दोनों पक्षों की रतननगर पुलिस थाने में समझाइश की जा रही है, जबकि मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है। मामले की सूचना के बाद गोगामेड़ी परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह और डीएसपी सुनील झाझड़िया के द्वारा दोनों पक्षों की वार्ता करवाई जा रही है। दो समुदाय से जुड़े इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन भी गंभीर दिखाई दिया। हालांकि एक पक्ष के द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि न्यायपूर्ण तरीके से सुनवाई नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। गोगामेड़ी जमीन विवाद का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन बताया जा रहा है।

एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया- गोगामेड़ी की जमीन पर दूसरे पक्ष ने ना केवल रास्ता निकाल लिया, बल्कि रातों रात दरवाजा निकाल लिया गया। जिसका विरोध करने के बाद उसके सामने पट्टियां लगा दी गई। उन्होंने बताया- गोगामेड़ी 262 गुणा 262 जमीन है। जिस पर लंबे समय से एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन नगर पालिका की है। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रेवन्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। जहां प्रारम्भिक तौर पर सामने आया कि जमीन नगरपालिका क्षेत्राधिकार में हैं।

मगर कानून और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों पक्षों की सुनवाई की जा रही है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के दस्तावेजों को भी देखा जा रहा है। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। यहां आकर पता लगा है कि 1998 से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिनके पूरे दस्तावेज देखें जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77