[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टमकोर स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी की शादी में भात भरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टमकोर स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी की शादी में भात भरा

टमकोर स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी की शादी में भात भरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

टमकोर : स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली कुक कम हेल्पर की बेटी की शादी पर बुधवार को शिक्षकों ने भाई बनकर बहन का मायरा भरा। 33 हजार नगद सहित सूट केस व अन्य सामग्री भेंट की। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टमकोर के प्रधानाचार्य फारूक हुसैन ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली संतोष देवी के पति की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।

उसकी आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है और पिछले काफी सालों से स्कूल में कुक कम हेल्पर के रूप में खाना बनाकर व साफ सफाई का कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही है। उनके तीन बेटियां व एक छोटा बेटा है। उनकी बेटी की 22 मई को शादी होनी है, जिसमें बालिका स्कूल के स्टाफ ने मानवता दिखाते हुए संतोष देवी को बहन मानते हुए भात भरने की योजना बनाई और हजारों रुपए का आर्थिक सहयोग कर मायरा भरा।

इस दौरान प्रधानाचार्य फारुख हुसैन, व्याख्याता विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, ज्योत्सना, रणजीत सिंह, सविता सैनी, प्रताप सिंह, संतोष, पूनम शर्मा, प्रीति, दिनेश कुमार, साकिब खान, मीरा शर्मा, अनीता सोनी, मनीष जोशी कौशल्या, नीलम और पूजा आदि ने उनके घर जाकर मेरा स्वरूप मेरा की रस्म अदा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77