[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंगाल में सबसे चर्चित मुद्दे का यू-टर्न : संदेशखाली की पीड़िता बोली- हमारे साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, शिकायत झूठी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोलकाताटॉप न्यूज़पश्चिम बंगालब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बंगाल में सबसे चर्चित मुद्दे का यू-टर्न : संदेशखाली की पीड़िता बोली- हमारे साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, शिकायत झूठी

संदेशखाली की पीड़िता बोली- हमारे साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, शिकायत झूठी

मामले में तीन पीड़िताएं थीं, इनमें अब दूसरी ने भी दुष्कर्म से इनकार किया

पश्चिम बंगाल के सबसे चर्चित संदेशखाली दुष्कर्म मामले की एक पीड़िता के बयान से उपजा विवाद थमा भी नहीं था कि दूसरी पीड़िता का भी बयान आ गया। इसमें उसने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। भाजपा नेताओं ने उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी थी। दैनिक भास्कर ने गुरुवार को दोनों पीड़िताओं से बात की तो आपबीती बताई। बताया कि पुलिस में शिकायत होने के 5-6 दिन बाद उन्हें यह जानकारी मिली थी कि उनसे दुष्कर्म के नाम पर मामला दर्ज हुआ है। गुरुवार को इनमें से एक पीड़िता और उसकी बुआ सास ने बशीरहाट मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है। इधर, संदेशखाली थाने में एक स्थानीय व्यक्ति ने रेखा पात्रा और इस मामले को सुनियोजित बताने वाले भाजपा नेता गंगाधर कयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रेखा बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं, जहां 1 जून को मतदान होना है। रेखा ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। संदेशखाली इसी सीट का हिस्सा है। रेखा उन तीन पीड़िताओं में से एक हैं, जिन्होंने इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब बाकी दो पीड़िताओं में एक वो हैं, जिन्होंने सबसे पहला केस दर्ज कराया था। उनके पीछे हटने से अब रेखा पर सवाल उठ रहे हैं। हमारे मीडिया कर्मी ने जब रेखा से इस पर बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

दर्द… कोरे कागज पर साइन कराए थे, कहा था- जमीन मिल जाएगी

  • हमारे साथ दुष्कर्म हुआ नहीं था, फिर भी उस महिला (भाजपा नेता) ने हमारी इज्जत को सरेबाजार नीलाम कर दिया। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जब से मैंने आरोप वापस लेने की बात कही, तब से मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत मैंने थाने में कर दी है। पुलिस ने उस महिला को तीन दिन में थाने में बुलाया है, लेकिन अभी वो लापता है।

(जैसा पहली पीड़िता ने कहा)

  • मेरे साथ कभी दुष्कर्म नहीं हुआ। मैंने तो उस महिला (भाजपा की स्थानीय नेता) से मनरेगा की बकाया रकम का भुगतान नहीं होने की शिकायत की थी। । उन्होंने मुझसे कोरे कागज पर साइन करा लिए और कहा कि अब तुम्हें जमीन मिल जाएगी। मुझे क्या पता था कि मेरे नाम से किसी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की जा रही है।

(जैसा दूसरी पीड़िता ने बताया)

  • हमारे मीडिया कर्मी ने पूछा कि आपने पहले शिकायत वापस क्यों नहीं ली? तो दोनों ने कहा- हम बहुत डरे हुए थे।
  • कथित पीड़िता को राष्ट्रपति से भी मिलवा दिया थाः गुरुवार को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रेखा दावा करती दिख रही हैं कि उनके नाम पर जिस कथित पीड़िता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए दिल्ली ले जाया गया था, वह कोई और थी। भाजपा का इस पर कोई बयान नहीं आया है।

सियासत गरमाईःतृणमूल बोली- जनता भाजपा का हिसाब करेगी

अब ताजा वीडियो से यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि भाजपा ने संदेशखाली घटना की पूरी पटकथा तैयार की थी। सब शुभेदु अधिकारी का किया धरा है। जनता भाजपा का हिसाब करेगी। ~~~अभिषेक बनर्जी, तृणमूल महासचिव

अभिषेक बनर्जी प्रशांत किशोर की संस्था आई-पैक के साथ मिलकर संदेशखाली के तमाम फर्जी वीडियो फैला रहे हैं। दीदी और उनके भतीजे रेखा पात्रा जैसी दलित महिला से इतना क्यों डर रहे हैं? ~~~ शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet