रोड़ी से भरा ट्रोला जब्त, चालक गिरफ्तार
रोड़ी से भरा ट्रोला जब्त, चालक गिरफ्तार
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रोड़ी से भरे एक ओवरलोड ट्रोले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन पर एएसपी गिरधारीलाल शर्मा व डीएसपी जुल्फीकार अली के नेतृत्व में ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया। मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीरसिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम का गठन कर गुरूवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नाकाबंदी की गई। डाडा फतेहपुरा बस स्टैंड के पास मेहाड़ा की तरफ से एक ट्रोला रोड़ी से भरा हुआ तेज गति व लापरवाही से लहराता हुआ आ रहा था। ट्रोला चालक नायन थाना नागलचौधरी हरियाणा निवासी हंसराज योगी को गिरफ्तार कर रोड़ी से भरे ओवरलोड ट्रोले को जब्त कर लिया। थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में थानाधिकारी राजवीरसिंह, ताराचंद, राकेश कुमार, महीपाल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038094


