[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को आबादी क्षेत्र से हटा कर अन्य जगह लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को आबादी क्षेत्र से हटा कर अन्य जगह लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को आबादी क्षेत्र से हटा कर अन्य जगह लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं के गुढा रोड़ पर स्थित खसरा नंबर 3491 के पास सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को हटा कर अन्य जगह लगाने की मांग को लेकर कस्बे वासियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के मार्फत जिला कलेक्टर को बताया कि तहसीलदार झुन्झुनूं के प्रस्ताव संख्या 429 में 26 अप्रेल 2024 के अनुसार कस्वा झुन्झुनूं मे जल मल उपचार केन्द्र (सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट) स्थापित करने हेतु खसरा न. 3491 रकबा 2.41, गैर मुमकिन चारागाह में से 1.00 भूमि आवंटन प्रस्तावित कर उक्त भूमि की एवज में करवा झुन्झुनूं के खसरा न. 674 के शेष रकबा 1.076 है, में से 1.00 है का क्षतिपूर्ति प्रस्ताव दिया गया है, जो अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु आयुक्त नगर परिषद, झुन्झुनूं के पास विचाराधीन है।

अजमत अली पार्षद, साजिद हुसैन पार्षद ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के लिए प्रस्तावित भूमि खसरा न. 3491 गुढा रोड़ झुन्झुनूं के पास स्थित है जिसकी सीमा में सैकडो साल पुरानी मजार (दरगाह) बनी हुई है। जिसमें हिन्दु-मुस्लिम दोनो धर्म के लोग आस्था रखते हैं, उक्त जगह सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट बनने से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी। इसकी सिमा से लगती हुई दो आबादी कॉलोनी बसी हुई है, जिनमें करीब 150 घर बने हुऐ है। यहा पर सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट बनने से दरगाह पर आने वाले जायरीन व कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी होगी। आमजन की समस्या को देखते हुए सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को अन्य जगह बनाया जाएं।

ज्ञापन देने वालों में अजमत अली पार्षद, साजिद हुसैन पार्षद, भंवर अली गहलोत पार्षद, पूर्व पार्षद मुश्ताक खां खोखर, हाजी अल्लाद्दिन खां,इकबाल खां मलवाण, पार्षद प्रतिनिधि मुराद खां खोखर, पार्षद प्रतिनिधि रियाज चायल, इकबाल खोखर, इमरान खोखर, रफीक खोखर, यूसुफ खोखर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad