[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीछे की दीवार से घुसे, नगदी सहित लाखों रूपए के जेवरात पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीछे की दीवार से घुसे, नगदी सहित लाखों रूपए के जेवरात पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीछे की दीवार से घुसे, नगदी सहित लाखों रूपए के जेवरात पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

झुंझुनूं : झुंझुनूं में चोरी का सिलसिला जारी है। अब चोरों ने सरकारी टीचर के घर को निशाना बनाया है। दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। बेटा कोचिंग और मां स्कूल गई थी। मौके का फायदा उठाकर चोर घर की पीछे की दीवार से मकान में घुसकर नगदी समेत सोने-चांदी के लाखों रूपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना झुंझुनूं के बगड़ थाना क्षेत्र के कंवरपुरा गांव की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे है। इस संबंध में कंवरपुरा निवासी शकुन्तला पत्नी भूपेन्द्र सिंह ने बगड थाना में रिपोर्ट दी है।

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी

पीड़ित शकुन्तला ने बताया कि वह सरकारी टीचर है। पास के गांव नूनिया गोठड़ा में उसकी डयूटी है। बुधवार को सुबह स्कूल चली गई थी। वहीं बेटा कोचिंग के लिए निकल गया था। घर पर कोई नहीं था। जब स्कूल से वापस आई तो कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। लाइट जल रही थी। एक सोने का टेवटा, दो अंगूठी, एक मादलिया, नांक के कांटे, तीन जोड़ी कान के रिंग, चांदी की हमेल, 5 चांदी अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेयब, मच्छी तथा बेटी की शादी में दिए हुए गहने जिसमें कान, नाक और गले के सोने की जेवरात की 3 जोड़ी सहित 30 हजार रूपए केश गायब थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad