[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समर कैम्प का भव्य शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

समर कैम्प का भव्य शुभारंभ

समर कैम्प का भव्य शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित एस. एन. विद्यालय में ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का भव्य उद्घाटन मोरारका राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार महला के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. एन. गर्ल्स बी. एड़ कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. सन्तोष पिलानियां ने की। अजमेर विद्युत वितरण निगम के पूर्व सहायक अभियंता भंवरलाल जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने समर कैम्प के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा यह मंच उपलब्ध कराया गया है। जिसमें इंगलिश स्पोकन, बेसिक कम्प्यूटर, योग, डांस, ताइकवांडो, जूडो-कराटे, स्कैटिंग, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मेहंदी व कुकिंग आदि का प्रशिक्षण प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा दिया जायेगा। मुख्य अतिथि ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व उप प्राचार्या सुलोचना सैनी, पी. आर. ओ. बजरंग लाल कुमावत, व्याख्याता रणजीत सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुमन राठौड़ ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐं, अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet