[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीहड़ में मिला युवक का शव:कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, एक दिन पहले से घर से था गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीहड़ में मिला युवक का शव:कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, एक दिन पहले से घर से था गायब

बीहड़ में मिला युवक का शव:कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, एक दिन पहले से घर से था गायब

चूरू : चूरू में मंगलवार दोपहर घर से निकले युवक का बुधवार सुबह बूंटियां की रोही में शव मिला है। शव कुतों के द्वारा बुरी तरह नोंचा हुआ था। सुबह के समय रोही में घूमने गए मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र और कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया।

हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र ने बताया कि चूरू के वार्ड 48 निवासी शिवरतन ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा कन्हैयालाल भार्गव (35) मंगलवार दोपहर घर से एक बजे बिना बताए निकला था। जिसकी पूरे दिन और पूरी रात तलाश की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। कन्हैयालाल शराब पीने का आदी था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बीहड़ में घूमने जाने वाले लोगों ने सूचना दी कि कन्हैयालाल बीहड़ में मृत हालत में पड़ा है। परिवार के लोग तुरन्त मौके पर पहुंचे। कुतों ने शव को बुरी तरह से नोंचा था।

कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव को कुत्तों के द्वारा नोंचा गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

दो भाइयों में छोटा था कन्हैयालाल
अस्पताल में मॉर्चुरी के पास परिवार के लोगों ने बताया कि कन्हैयालाल दो भाइयों में छोटा था। जो मजदूरी करता था। कन्हैयालाल अविवाहिता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet