[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला ने 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म दिया:पहले दो डिलीवरी हो चुकी थी फेल; एक फरवरी से अस्पताल में है भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला ने 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म दिया:पहले दो डिलीवरी हो चुकी थी फेल; एक फरवरी से अस्पताल में है भर्ती

महिला ने 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म दिया:पहले दो डिलीवरी हो चुकी थी फेल; एक फरवरी से अस्पताल में है भर्ती

जोधपुर : जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। डिलीवरी सिजेरियन थी। बच्चों को नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NCU) में रखा गया है। महिला की यह तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले दो डिलीवरी में उनके बच्चों की मौत हो गई थी।

उम्मेद हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम ने बताया- जैसलमेर की रहने वाली तुलछा पत्नी चंद्र सिंह ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बच्चों का जन्म चार मिनट में हुआ। तुलछा का इलाज और डिलीवरी डॉ. इंद्रा भाटी की देखरेख में हुआ है।

मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों को फिलहाल NCU में रखा गया है।
मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों को फिलहाल NCU में रखा गया है।

तीन महीने से हॉस्पिटल में थी भर्ती
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की पहले दो डिलीवरी हो चुकी हैं। लेकिन, दोनों बार बच्चों की मौत हो गई थी। इस कारण परिजन तुलछा को इलाज के लिए जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल लेकर आए थे। सोनोग्राफी में चार बच्चों का होना पता चला था। टीम के लिए चैलेंज था कि तुलछा की स्वस्थ और सफल डिलीवरी हो।

डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए महिला को एक फरवरी को ही हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया था। डॉक्टर हर दिन महिला की जांच कर रहे थे।

Related Articles