[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ.बीएस तोमर की राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ.बीएस तोमर की राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में असंख्य युवाओं के उच्च शिक्षा के स्वप्न को साकार कर रहा है निम्स : डॉ. बीएस तोमर, चैयरमेन निम्स

जयपुर : विख्यात शिक्षण समूह निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. बीएस तोमर ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता की एवं पुष्प गुच्छ भेंट राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर निम्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पंकज सिंह, डॉ. दीपक नाथिया इंचार्ज फॉरेन एकेडमिक अफेयर्स भी उनके साथ थे। डॉ. बीएस तोमर ने राज्यपाल मिश्र को नाम नवनिर्मित निम्स कैंसर हॉस्पिटल के उद्घाटन का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर डॉ.बीएस तोमर ने संवाद के दौरान निम्स विश्वविद्यालय के अकादमिक कार्य योजनाओं, नवाचार, वर्तमान प्रगति स्थिति, शैक्षणिक प्रकल्पों से भी अवगत कराया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में निम्स विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता निर्धारण एवं उल्लेखनीय कार्य, विश्वविद्यालय में लागू नवाचार एवं अभिनव कार्यक्रम, नवप्रवर्तन योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उत्कृष्टता के साथ उच्च शिक्षा के उन्नयन हेतु किए गए सार्थक प्रयास एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हम निम्स विश्वविद्यालय को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीरेमौर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। निम्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के गुणवत्ता निर्धारण और विभिन्न पाठ्यक्रमों को वैश्विक पहचान और अंतराष्ट्रीयकरण की दिशा में निम्स दुवारा अनुकरणीय मानक निधारित किए गए है, जो विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ा रहे हैं।डॉ. दीपक नाथिया, निदेशक फॉरेन एकेडमिक अफेयर्स ने कहा निम्स को अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपने अध्ययन की प्राथमिकता में शामिल किया है। जिससे दिन प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय छात्रों की प्रवेश में वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin