[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक दिन छोड़कर आता पानी, धरने की चेतावनी:वार्डवासी बोले- बूंद-बूंद को तरस गए, टैंकर मंगवाने पड़ते; विभाग को सोमवार तक का दिया समय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एक दिन छोड़कर आता पानी, धरने की चेतावनी:वार्डवासी बोले- बूंद-बूंद को तरस गए, टैंकर मंगवाने पड़ते; विभाग को सोमवार तक का दिया समय

एक दिन छोड़कर आता पानी, धरने की चेतावनी:वार्डवासी बोले- बूंद-बूंद को तरस गए, टैंकर मंगवाने पड़ते; विभाग को सोमवार तक का दिया समय

सीकर : गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही सीकर में अब पानी सप्लाई की व्यवस्था गड़बड़ा चुकी है। शहर के कई वार्डों में तो हालत यह है कि एक-दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है। सीकर के वार्ड 41 और 34 के निवासियों ने आज पर्याप्त पानी सप्लाई की मांग को लेकर पीएचईडी ऑफिस अधिकारियों से मुलाकात की। सोमवार से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने पर अनिश्चितकाल के लिए धरना देने की चेतावनी दी।

पानी के टैंकर बुलाने पड़ रहे

वार्ड 41 के पार्षद गोपाल सिंह ने कहा कि भले ही हम भाजपा से जुड़े हुए हैं लेकिन आज पानी की मांग को लेकर हमें अपनी ही सरकार के सामने आना पड़ रहा है। हालत यह है कि पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने पर टैंकर बुलाने पड़ रहे हैं। पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। आज जलदाय विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि या तो सोमवार से पर्याप्त पानी की सप्लाई शुरू हो वरना हम धरना दिया जाएगा।

पार्षद प्रतिनिधि बोले- 5 से 10 मिनट आता पानी

वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक माथुर ने कहा कि हमारे इलाके में पानी की सप्लाई कई दिनों से बिगड़ी हुई है। 10 दिन में पानी आता है और वह भी केवल 5 से 10 मिनट के लिए। कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब हालात यह है कि हमारे वार्ड के कई लोग पानी की समस्या से परेशान होकर आत्मदाह करने को तैयार हो चुके हैं क्योंकि पानी के बिना नहीं रहा जा सकता।

नए ट्यूबवेल के लिए प्रपोजल भेजा

जलदाय विभाग के एसई चुन्नीलाल का कहना है कि वार्ड 41 के दधिचि नगर क्षेत्र में जो ट्यूबवेल है वह ड्राई हो चुका है। नए ट्यूबवेल के लिए प्रपोजल आगे भेजा जा चुका है। इसके अलावा शहर में अन्य कई जगहों पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग की टीम फॉल्ट चेक करके पर्याप्त सप्लाई देने के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin