युवतियों को परेशान करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार:स्कूल, कॉलेज के बाहर कसते थे फब्तियां, पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़े गए
युवतियों को परेशान करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार:स्कूल, कॉलेज के बाहर कसते थे फब्तियां, पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़े गए
चिड़ावा : शहर में स्कूलों, कॉलेज, लाइब्रेरियों में आने वाली युवतियों को परेशान करना चार बदमाशों को भारी पड़ गया। पुलिस और महिला स्क्वॉयड की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी सार्वजनिक जगहों पर युवतियों पर फब्तियां कसते थे। जिसको लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को महिला स्क्वॉयड की सदस्यों के साथ स्कूलों, कॉलेजों के साथ ही लाइब्रेरियों के आसपास नजर रखी। इसी दौरान लड़कियों पर फब्तियां कसते युवक योगेश, रविन्द्र, आकाश, सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर एक बार तो इन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में टीम में हेड कांस्टेबल ललित शर्मा, कांस्टेबल प्रकाश, महेंद्र, महिला कांस्टेबल सुनील, चालक जोगेंद्र, महिला स्क्वॉयड टीम की कांस्टेबल सुभिता, बलकेश, मंजू, सीमा, सुनीता, सरोज, विनीता, सरोज और सुनीता शामिल रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010620

